Password Cracking in Cyber Security: वक्त के साथ टेक्नोलॉजी में कई तरह का बदलाव हुआ है, लोग इंटरनेट की दुनिया को अपनी जिंदगी का हिस्सा बना चुके हैं। चाहे कोई भी काम क्यों न हो इंटरनेट की मदद से करना पसंद करते हैं। किसी तरह की पेमेंट करनी हो या फिर दूर दराज किसी के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने हों, इसके लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करते हुए यूजर्स अपने फोन की मदद से पैसों का लेनदेन करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने फोन को सुरक्षित रखें और इसके लिए एक मजबूत पासवर्ड का होना बेहद जरूरी है।
एक गलती भी बन सकती बैंक खाली होने की वजह
सिर्फ फोन का ही नहीं बल्कि बैंकिंग ऐप या अन्य लेनदेन वाले ऐप्स का पिन भी बहुत मजबूत होना चाहिए। इससे आप खुद को साइबर क्राइम या धोखाधड़ी होने से बचाए रख सकते हैं। पिछले कुछ सालों से ऑनलाइन या बैंकिंग फ्रॉड जैसे मामलों में बढ़ोतरी होती दिख रही है और इसमें ज्यादा मामले कमजोर पासवर्ड, पिन या लिंक पर क्लिक करके किसी ऐप को डाउनलोड करने के हैं। इसलिए आप भी इस तरह की गलती बिल्कुल न करें।
एक अध्ययन में पिन का खुलासा
हाल ही में एक साइबर सिक्योरिटी स्टडी में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है, जिसमें बताया गया कि ज्यादातर लोगों का पिन नंबर 1234 होता है। डेटा जेनेटिक्स के अध्ययन में देखा गया कि लोगों के ज्यादातर पिन 1234 होते हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जो 0000, 1111, 1212 और 7777 जैसे पिन भी देखे गए हैं जिन्हें लोग सेट करना पसंद करते हैं।
34 लाख पिन के डेटा हुए चोरी
इस अध्ययन में उन 34 लाख पिन नंबरों की जांच की गई, जिनका डेटा चोरी हुआ था। ऐसे में पता चला कि कई ऐसे यूजर्स रहे जिनका पिन नंबर एक जैसा या एक ही आसान पैटर्न वाला रहा। ऐसे में हैकर्स के लिए इन आसान पिन को हैक करना बहुत ही आसान रहा और उन्हें लोगों का डेटा चोरी कर बैंक खाते को खाली कर दिया।
ये भी पढ़ें- Paytm: वॉलेट में 1 दिन में दो बार कर सकते हैं मनी एड, जानिए कैसे?
आसान पिन से भी खाली हो सकता बैंक खाता
आपके द्वारा एंटर किया गया आसान पिन नंबर बैंक खाता खाली होने की वजह बन सकता है। में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों की मानें तो 0000, 1111, 2222, 7777 जैसे पिन से बैंक खाता आसानी से खाली हो सकता है। आपके द्वारा एंटर किया गया कमजोर पासवर्ड या पिन नंबर हैकर्स के लिए हैकिंग का एक आसान तरीका बन सकता है। ऐसे में यूजर्स आपके बैंक खाते को आसानी से खाली कर सकते हैं।
ध्यान रखें ये बातें
- साइबर फ्रॉड से बचने के लिए इस बात का खास ध्यान रखें कि आपके फोन का पासवर्ड बहुत ज्यादा मजबूत होना चाहिए।
- पिन सेट कर रहे हैं तो कोशिश करें कि पिन नंबर आसान न हो, बल्कि ऐसा हो जिसके बारे में अंदाजा लगाना किसी के लिए भी मुश्किल हो।
- किसी के साथ ओटीपी शेयर करने या अपने पिन नंबर, पासवर्ड को शेयर करने से बचें।
- फोन में अगर कोई लिंक आए तो उस पर क्लिक न करें। ऐसा करना आपके बैंक खाते के लिए समस्या खड़ी कर सकता है।
ये भी पढ़ें- Aadhaar Scams से कहीं खाली न हो जाए बैंक अकाउंट?
संबंधित खबरें
RBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
32 mins agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
50 mins agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
3 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
6 hrs agoदिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम धड़ाम, जानें MCX के ताजा भाव
21 hrs agoSBI के धमाकेदार नतीजे, मुनाफा 14% बढ़कर 23,038 करोड़ रुपये पहुंचा
23 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
23 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines