Medicine Price Reduced: क्या आप भी दवाइयों के खर्चों से परेशान हैं? आपका पैसा आने से पहले ही अगर दवाओं के खर्चों के साथ खत्म हो जाता है तो अब शायद आपके हर दिन या हर महीने के खर्च में कटौती हो सकती है। दरअसल, लाखों-करोड़ों लोगों को राहत देते हुए सरकार की ओर से कुछ जरूरी दवाओं के रेट कम कर दिए गए हैं। नाक, कान, दिल या शुगर की बीमारियों के लिए इलाज में यूज होने वाली दवाइयां अब कम कीमत में मिल सकेंगी। इन सबके अलावा मल्टीविटामिन की दवा भी लोगों को कम कीमत में मिल सकेगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
बैठक में लिया फैसला
हाल ही में नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) द्वारा एक बैठक की गई थी। इस दौरान दवा के दाम कम करने की बात कही गई थी, जिस फैसले पर सरकार ने ठप्पा लगा दी है। ऐसे में 54 जरूरी दवाइयों के अलावा 8 स्पेशल दवाइयों की कीमत भी कम कर दी गई है।
NPPA ने 54 दवाओं के दाम किए कम
- डायबिटीज की दवा
- दिल की दवा
- एंटीबायोटिक
- विटामिन डी
- मल्टी विटामिन
- कान की दवा
NPPA की ओर से इन सभी समस्याओं की दवा के दाम कम करने के अलावा 8 स्पेशल दवाओं के रेट भी कम किए गए हैं। इनमें दिल, एंटीबायोटिक, मल्टी विटामिन, विटामिन डी, कान और डायबिटीज की दवा के अलावा और भी दवाइयां शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- राहत भरी खबर; बीमा कंपनी लोन देने से नहीं कर सकती मना
पिछले महीने भी कम हुए थे दवा के रेट
जानकारी के लिए बता दें कि सरकार की ओर से पिछले महीने यानी मई में भी दवा के दाम कम किए गए थे। उस वक्त 41 जरूरी दवा और 6 स्पेशल दवाओं की कीमत कम की गई थी। इनमें एसिडिटी, गैस, पेन किलर, एलर्जी और लीवर की दवाइयां थीं। इसके आलावा डायबिटीज, एंटीबायोटिक, हार्ट और मल्टी विटामिन की दवाइयां शामिल हैं।
करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा
जरूरी दवाओं की कीमत कम होने से आम लोगों की जेब पर कम भार पड़ सकता है। दिल और शुगर के मरीजों की गिनती काफी ज्यादा है जिससे कहीं न कहीं ये कहा भी जा रहा है कि इस बीमारी से जुड़ी दवा के दाम कम होने पर करोड़ों लोगों को फायदा होगा। आंकड़ों की मानें तो भारत में 10 करोड़ से अधिक डायबिटीज मरीज हैं जिन्हें रोजाना अपने शुगर को कंट्रोल करने के लिए दवा खानी पड़ती है। ऐसे में शुगर के मरीजों को दवा रेट कम होने पर काफी फायदा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- कहीं आप तो नहीं कर रहे ऐसे टूथपेस्ट का इस्तेमाल, हो सकता है कैंसर
संबंधित खबरें
PNB क्रेडिट कार्ड वाले हो जाएं सावधान, 1 नवंबर से लागू हुए नए नियम
7 hrs ago10 दिन में 5840 रुपये गिरा सोना, चांदी 25000 रुपये हुई सस्ती; चेक करें रेट
7 hrs agoआज से 1500 रुपये में मिलेगा सालाना टोल पास, चेक करें NHAI के नए नियम
8 hrs agoइस हफ्ते कब-कब बंद रहेंगे बैंक? देखें पूरे महीने की छुट्टियों की लिस्ट
9 hrs agoWhatsApp पर मिलेंगी EPFO सेवाएं, इन PF खातों का होगा तुरंत ऑटो-सेटलमेंट
10 hrs agoLPG गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जानें घरेलू सिलेंडर का ताजा रेट
11 hrs agoSBI कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट, ट्रांजैक्शन पर देना होगा ज्यादा चार्ज
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day agoअब पास पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी में कर सकेंगे सफर, जानिए नया नियम
1 day agoसस्ता हो गया सोना, साल के सबसे निचले स्तर पर दाम; जानें सोने का ताजा भाव
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines