Oil Price Hike : इन दिनों आम जनता पर महंगाई की मार पड़ रही है। एक के बाद एक चीजें महंगी होती जा रही हैं। सब्जी, दाल, आटा आदि सभी के रेट बढ़ गए हैं। बारिश शुरू हो चुकी है। अगर आप बारिश में पकौड़े खाने का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो इस पर भी महंगाई की मार पड़ी है। प्याज, आलू, तेल आदि की भी कीमतें बढ़ गई हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक तेल की कीमत पिछले एक साल में करीब 30 फीसदी बढ़ गई है। यानी 100 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला तेल अब 130 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।
20 फीसदी महंगी हुई दालें
एक कहावत है- दाल-रोटी खाओ, प्रभु के गुण गाओ। लेकिन महंगाई ने दाल-रोटी को भी नहीं छोड़ा है। पिछले महीने आई कंज्यूमर फूड प्राइस इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक बीते एक साल में दाल 20 फीसदी महंगी हो गई है। आटे की भी कीमत बढ़ गई है। पिछले दो महीने में साबुन, हेयर ऑइल जैसी रोजमर्रा की चीजों के दाम 2 से 17 फीसदी तक बढ़ गए हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक आने वाले समय में महंगाई की और मार पड़ सकती है।
खाने-पीने की चीजें काफी महंगी हो गई हैं।
3 महीने में 51 फीसदी तक बढ़ी कीमत
उपभोक्ता मामले विभाग के मुताबिक पिछले 3 महीने में कुछ जरूरी चीजों की कीमत 10 फीसदी तक बढ़ गई है। यानी हर महीने करीब तीन फीसदी। कह सकते हैं कि जिस चीज की कीमत 3 महीने पहले 100 रुपये थी, वह अब 150 रुपये से ज्यादा की मिल रही है। इनमें प्याज, टमाटर, आलू, दाल, सरसों का तेल, मूंगफली का तेल, आटा आदि शामिल हैं। सबसे ज्यादा कीमत प्याज की बढ़ी है। 3 महीने में इसकी कीमत में 51.52 फीसदी का इजाफा हुआ है। मार्च के अंत में इसकी कीमत 33 रुपये प्रति किलो थी जो अब बढ़कर 50 रुपये प्रति किलो हो गई है।
यह रहा महंगाई का कारण
दैनिक भास्कर में प्रकाशित खबर के मुताबिक एक्सपर्ट बताते हैं कि महंगाई की मार अभी और पड़ेगी। इसका कारण बढ़ती लागत, खराब मौसम और सरकारी हस्तक्षेप बताया गया है। तेल महंगा होने के पीछे घरेलू उत्पादन में कमी और वैश्विक कीमतों में वृद्धि रही है। वहीं मौसम में हुए बदलाव और सप्लाई चेन की चुनौतियों के कारण प्याज और टमाटर की कीमत बढ़ी है।
और बढ़ेगी महंगाई
आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है। इसका कारण है बढ़ती मांग और लागत में बढ़ोतरी। कुछ समय में दूध, डेयरी प्रोडक्ट, सीजनल फल और प्रोसेस्ड फूड की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है। इनमें महंगाई का कारण प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन संबंधी लागत में बढ़ोतरी भी है।
यह भी पढ़ें : Success Story : 10वीं पास कैब ड्राइवर ने 1500 रुपये से शुरू किया काम, आज 400 कारों का मालिक
संबंधित खबरें
क्या बंद हो जाएंगे 10, 20 और 50 के नोट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सर्कुलर
2 hrs agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
3 hrs agoमोदी सरकार दे रही है UPI लिंक्ड 30,000 रुपये का क्रेडिट कार्ड, ऐसे उठाएं ला
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
3 hrs agoRBI ने एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के फॉरेक्स नियमों में दी छूट, जानें नए नियम
4 hrs ago8वां वेतन आयोग लागू होने पर कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा कैलकुलेशन
4 hrs agoअमूल घी और मक्खन के बढ़े दाम, जानें 1KG घी का नया रेट
4 hrs agoधनतेरस से 2 दिन पहले सोना 1.40 लाख के पार, चांदी 2 लाख पर; जानें आज का भाव
6 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
6 hrs agoनवंबर में जरूर निपटा लें यह 1 काम, वरना दिसंबर से रोक दी जाएगी पेंशन
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines