How to Port Your SIM to BSNL: रिचार्ज प्लान के बढ़ते दाम के बाद प्राइवेट टेलीकॉम और सरकारी टेलीकॉम कंपनियों के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। अधिक कीमत होने से लोगों के बीच नाराजगी भी देखने को मिल रही है। रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के काफी ग्राहकों ने बीएसएनएल कंपनी को अपना लिया है। इस सरकारी टेलीकॉम कंपनी के सस्ते रिचार्ज प्लान ने बड़ी संख्या में ग्राहकों को अपनी ओर खींच लिया है। 28 दिन से लेकर 365 दिनों की वैधता वाले प्लान में बीएसएनएल का रिचार्ज प्लान अन्य कंपनियों से काफी सस्ता माना जा रहा है।
सस्ते रिचार्ज ने ग्राहकों के बीच बढ़ी मांग
भले ही बीएसएनएल ने अभी तक नेटवर्क के मामले में एयरटेल, जियो या वोडाफोन आइडिया को टक्कर न दी हो लेकिन प्लान की कीमत के मामले में कंपनी सबसे आगे है। 3जी नेटवर्क सर्विस से ये कंपनी 4जी नेटवर्क की सुविधा देने लगी है। जबकि, दूसरी प्राइवेट कंपनियां 5जी नेटवर्क की सर्विस प्रदान करती हैं।
सिम एक्टिव रखने के लिए प्लान है बेस्ट
अगर आपके पास दो सिम कार्ड है और उनमें से एक को आप सिर्फ एक्टिव रखने के लिए रिचार्ज करते हैं या फिर आप प्लान को सिर्फ एक्टिव रखने या नॉर्मल यूज के लिए अपनाते हैं, तो इसके लिए बीएसएनएल का प्लान एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अगर आप भी जियो, एयरटेल या वीआई के ग्राहक हैं और बीएसएनएल के प्लान को अपनाने के लिए सिम पोर्ट करवाना चाहते हैं तो आप इसके लिए आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- सिर्फ 666 रुपये में 150 दिनों तक खूब करें बात, दिनभर चलाएं इंटरनेट
Mobile Number Portability Process
- अपने मौजूदा सिम नंबर को BSNL में पोर्ट करने के लिए पहले 1900 पर SMS करना होगा।
- “PORT_XXXXXXXXXX (फोन नंबर) लिखकर 1900 पर SMS करें।
- अब आप एक यूनिक पोर्टिंग कोड (UPC) SMS के माध्यम से प्राप्त करें।
- ये यूनिक पोर्टिंग कोड 15 दिनों के लिए मान्य होता है।
- BSNL के ग्राहक सेवा केंद्र या रिटेलर के पास जाकर पोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
- सिम पोर्ट के लिए ग्राहक आवेदन पत्र भरना होगा।
- इसके बाद आपको BSNL का सिम कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Jio Vs Airtel Vs Vi Vs BSNL: 365 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान
संबंधित खबरें
3% DA बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों को कितनी मिलेगी सैलरी? समझें गणित
5 hrs agoदूसरी तिमाही में 18% बढ़ा अदाणी पोर्ट्स का मुनाफा, जानें नतीजे और आउटलुक
6 hrs ago10 नवंबर तक करा लें ये काम, वरना बंद हो जाएगा आपका बैंक खाता
8 hrs agoसस्ता एथनॉल होते हुए भी महंगा क्यों खरीद रही हैं तेल कंपनियां?
8 hrs ago'बिजनेस पूजा है', Jio IPO लिस्टिंग पर अनंत अंबानी का दिल छू लेने वाला भाषण
10 hrs ago'पापा ने असंभव को संभव बनाया…' जियो लिस्टिंग पर ईशा अंबानी का भावुक भाषण
10 hrs ago1 नवंबर से बदल जाएंगे LPG के नियम! बुकिंग, सब्सिडी और कीमतों पर आया अपडेट
13 hrs ago1.39 करोड़ आवेदन और 7.4 लाख करोड़ रुपये की बिडिंग, Jio IPO ने रचा इतिहास
13 hrs agoयोगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
14 hrs agoएक घर में दो गैस कनेक्शन मिल सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं नए नियम
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines