Scooter service : भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। अगले 3-4 दिन में भारी बारिश की संभावना है। बारिश में स्कूटर चलाना थोड़ा रिस्की होता है। छोटे टायर्स होते हैं जो अक्सर स्लिप हो जाते हैं। ऊपर से अगर स्कूटर में कोई भी खराबी चल रही है तो फिर तगड़ा नुकसान भी होता है। लेकिन मानसून से पहले अगर आप अपने स्कूटर की थोड़ी-देखभाल कर लें और कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें तो आपको बारिश में स्कूटर चलाते समय कोई दिक्कत नहीं आएगी और आप सुरक्षित अपनी मंजिल पहुंच सकते हैं।
टायरों की कंडीशन चेक करें
मानसून से पहले स्कूटर के दोनों टायरों को ठीक से चेक कर लें क्योंकि सड़क से सीधा संपर्क इनका ही होता है। आमतौर पर टायरों को 5 साल के भीतर बदला जाना ही बेहतर होता है। अगर टायर्स घिस गये हो तो उन्हें तुरंत बदल लें। टायर ट्रेड पर न नज़र डालने अगर ये खत्म हो रहे हो तो इन्हें नजर अंदाज न करें क्योंकि सड़क पर ग्रिप इन्हीं से बनती है और इनका काम भी पानी को फैलाने के लिए होता है। यदि टायर के साइडवॉल पर छोटी-छोटी दरारें नज़र आने लगे तो भी टायर को बदल लेना ही बेहतर होगा।
टायर प्रेशर सही रखें
जो भी स्कूटर आप चला रहे हैं उसके दोनों टायरों में उतनी ही हवा भरवानी (PSI) चाहिए जितनी कंपनी ने बताई है। टायरों में हवा कम या ज्यादा हुई तो इसका असर स्कूटर की परफॉरमेंस पर पड़ेगा। हवा अगर कम हुई तो लोड इंजन पर आएगा और अगर हवा जरूरत से ज्यादा हुई तो ग्रिप कमजोर होगी । अगर स्कूटर दिनभर में 50 किलोमीटर या इससे ज्यादा स्कूटर चलाते हैं तो आपको हर तीसरे दिन टायरों में हवा जरूर चेक करवा लेनी चाहिए।
हेलमेट के वाईजर साफ़ रखें
मौसम कोई भी हो… बिना हेलमेट टू-व्हीलर चलाना बेहद खतरनाक होता है। हेलमेट हमारे सिर को पूरी सेफ्टी प्रदान करता है। इसलिए जब भी टू-व्हीलर चलाये तो हेलमेट जरूर पहनें। जरूरी बात ये है कि हेलमेट के वाईजर को भी ठीक से चेक करें। अगर वाईजर टूट गया हो या स्क्रैच आ गये तो आपको इसे बदलवा देने चाहिए। अगर यह क्लियर होगा तो बारिश में स्कूटर चलाते समय आपको सब साफ़ नजर आएगा।
सर्विस करवा लें
मानसून से पहले स्कूटर की सर्विस बेहद जरूरी है। क्योंकि सर्विस करवाने से छोटी-मोटी कोई दिक्कत अगर हुई तो ठीक हो जायेंगी। सर्विस में इंजन Oil, एयर फ़िल्टर, चेनसेट और ब्रेक्स को ठीक करते हैं। कोई पार्ट अगर खराब हो गया हो तो उसे ठीक करवा लें या बदलवा लें।
हेडलाइट, इंडिकेटर और बैटरी करें चेक
सर्विस के दौरान अपनी स्कूटर की हेडलाइट जरूर चेक करवा लें अगर रोशनी कम लग रही है तो नया बल्ब लगवा दें। इंडिकेटर्स और टेललाइट को भी चेक करें। साथ ही स्कूटर बैटरी जरूर चेक करा लें। अगर आप इन छोटी- छोटी बातों का ध्यान रखते हैं तो इस मानसून को एन्जॉय कर पाएंगे।
यह भी पढ़ें: Auto Expo 2025: Maruti से लेकर Mahindra की 5 नई इलेक्ट्रिक SUV होंगी लॉन्च
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
6 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
10 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines