Disadvantages of full tank petrol: अक्सर हम अपनी गाड़ियों के फ्यूल टैंक को फुल करवा लेते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना सही है? क्या इससे अधिक माइलेज मिलती है? या फिर ऐसा करना खतरनाक है? आइए आपको कार फ्यूल टैंक फुल करवाने के फायदे और नुकसान के बारे में बताते हैं।
कार का फ्यूल टैंक फुल नहीं करवाना चाहिए, इससे कई खतरे होते हैं। एक नामी कार निर्माता कंपनी में सर्विस मैनेजर सज्जन कुमार ने बताया कि टैंक में फ्यूल केवल उसके मुहाने (लिड) तक ही भरवाएं। पेट्रोल और डीजल में से कई तरह की गैस निकलती हैं। ऐसे में अगर टैंक फुल होगा तो उसमें से निकलने वाली गैस को जगह नहीं मिलेगी।
कार में क्षमता से अधिक कैसे आता है पेट्रोल?
फुल टैंक होने पर पेट्रोल लीक होने और आग लगने का खतरा बना रहता है। कई बार लोग कार की क्षमता से अधिक पेट्रोल या डीजल टैंक में आने की शिकायत करते हैं। इस बात को लेकर पेट्रोल पंप पर झगड़े भी होते हैं। लेकिन यहां बता दें कि कार के फ्यूल टैंक की कंपनी द्वारा बताई गई क्षमता से पांच से दस लीटर तक अधिक कैपेसिटी होती है।
फुल टैंक करवाने पर गर्मियों में खतरा अधिक
समय समय पर प्रशासन भी Fuel Tank Filling Tips जारी करती है। सरकार के मुताबिक खासकर गर्मियों के मौसम में कार का फ्यूल टैंक फुल न करवाएं। सड़क पर धूप होने के चलते कार की टंकी गर्म होती है इससे तेल में मौजूद तरल पदार्थ स्प्रेड होते हैं और उसे जगह चाहिए होती है। इस सूरत में अगर आप टंकी ऊपर तक भरवा लेते हैं तो वह नुकसानदायक हो सकता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि टैंक का 10 फीसदी हिस्सा खाली रखना चाहिए।
केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय ने जारी किया था नोटिफिकेशन
हाल ही में कार में फ्यूल भरवाने को लेकर केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसमें वाहन चालकों से अपील की गई थी कि वे अपने वाहन के टैंक को लिड तक फुल न करवाएं। जारी सर्कुलर में चेतावनी देते हुए कहा गया था कि ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। मंत्रालय ने इसके लिए वाहन कंपनियों और तेल कंपनियों को भी लोगों को जागरूक करने की अपील की थी।
क्या फ्यूल टैंक फुल करने से माइलेज बढ़ती है?
कई लोग सोचते हैं कि फ्यूल टैंक फुल करने से कार की माइलेज बढ़ती है? लेकिन ऐसा नहीं है, बल्कि फुल टैंक होने से कार में अधिक वजन होता है और इससे कार के इंजन पर दबाव बढ़ता है, जिससे ईंधन की खपत बढ़ती है। चलते हुए कार के इंजन पार्ट्स पर दबाव पड़ता है।
ये भी पढ़ें: बारिश में बंद हो जाए बाइक तो तुरंत करें ये काम, वरना धक्का लगाकर ही घर जाना पड़ेगा
ये भी पढ़ें: गाड़ी चलाते समय ऐसे करें क्लच और ब्रेक का इस्तेमाल! भूल जाओगे गैराज का रास्ता
ये भी पढ़ें: क्या Honda Activa 7G होगी Hybrid? एडिशन पावर से बचेगा पेट्रोल का खर्च
ये भी पढ़ें: Royal Enfield को टक्कर देती है ये बाइक, 17 लीटर का फ्यूल टैंक और 348cc का धाकड़ इंजन, जानें कीमत
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
16 mins agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 hr agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
3 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
6 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
7 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
23 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines